विरासत के मंच पर दिखा मशहूर सितार वादक समन्वय सरकार के सुरों एवं सितार वादन का जादू

देहरादून। विरासत में मंगलवार को भी कई स्कूली बच्चों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी शिल्पकारी का बड़े खूबसूरत और बेहतर रूप में प्रदर्शित किया। दर्शकों एवं विरासत के सभी मौजूद मेहमानों ने बच्चों की कलाकृतियों को काफी अधिक सराहा गया। विरासत महोत्सव-2026 के अंतर्गत लिटिल माइंड स्कूल के 22 विद्यार्थियों के लिए मास्टर शिल्पकारों के मार्गदर्शन में हस्तशिल्प कार्यशाला आयोजित की गई। आयोजित की गई इस वर्कशाॅप में विद्यार्थियों ने टेराकोटा और टाई-एंड-डाई कला की बारीकियों को जाना और इन पारंपरिक शिल्प विधाओं में रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पारंपरिक हस्तकलाओं से परिचित कराना और उन्हें स्वयं कला कृतियाँ बनाने का अवसर प्रदान करना रहा है। मास्टर शिल्पकारों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कल्पना शीलता तथा रचनात्मकता को अभिव्यक्त भी किया। विरासत द्वारा आयोजित की जा रही प्रतिदिन की विरासत साधना में अब तक हजारों बच्चे उत्साह, जुनून और उमंग के साथ प्रतिभाग करते हुए अपने हुनर का भव्य एवं शानदार प्रदर्शन दर्ज कर चुके हैं।
इस अवसर पर उन्होंने इस विरासत महोत्सव के भव्य आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि महोत्सव भारतीय कला और शिल्प परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने विरासत महोत्सव का हिस्सा बनकर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि ऐसे आयोजन सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने का शक्तिशाली प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने विरासत महोत्सव के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफल होने की कामना भी की और उन्होंने श्विरासतश् को हर संभव तरीके से संरक्षण और आर्थिक सहायता देने का भी वादा किया। बारहवें दिन की शाही सांस्कृतिक संध्या-ए-महफिल का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ द ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के सीएमडी संजय जोशी तथा रीच संस्था के संस्थापक आरके सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। विरासत की सांस्कृतिक संध्या-ए-महफिल में आज मंगलवार को उस समय दीवानगी का आलम देखने को मिला, जब वहां पर विख्यात हस्ती मुजफ्फर रहमान की दमदार ताल वाद्य कचहरी की प्रस्तुति हुई प् विरासत महोत्सव -2026 में आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुति देने वाले कलाकार मुजफ्फर रहमान और उनके आठ सदस्यीय समूह द्वारा ताल वाद्य कचहरी (लयबद्ध वाद्य संगीत सत्र) प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्तुति में विभिन्न वाद्ययंत्रों की मधुर और लयबद्ध संगति से श्रोताओं को संगीत का विशेष अनुभव भी मिला । इस भव्य व आकर्षक प्रस्तुति में मुजफ्फर रहमान, अयान हुसैन और रमजान हुसैन तबला, ऐश्वर्या आर्य पखावज पर, सरफराज ढोलक, रमेश मीना हारमोनियम, इरफान सितार पर और जाकिर हुसैन सारंगी ने जोशीली संगत की दमदार भूमिका अदा की, जो कि काफी सराहनीय रही। कार्यक्रम की खूबसूरत शुरुआत सुप्रसिद्ध राजस्थानी मांड ‘केसरिया बालम’ से होकर ठुमरी के समापन के साथ लयबद्ध मधुरम वातावरण में सम्पन्न हुईं।
विरासत का भव्य मंच आज मंगलवार को भी काफी खुशनुमा एवं शाही अंदाज से लबालब रहा प् आज की सांस्कृतिक संध्या में मशहूर सितार वादक एवं सुर बहार वादक ष्समन्वय सरकारष् के सुरों का अद्भुत जादू चला और शाही महफिल में वातावरण पूरी तरह से मग्न मुग्ध हो उठा प्  उनकी प्रस्तुति ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा और सुरों की सुंदरता को मंच पर साकार किया। उनके द्वारा दी गई इस शानदार एवं भव्य शाही प्रस्तुति में दिनेश तुलसी भट्ट ने तानपुरे पर और शुभ महाराज ने तबले पर अद्भुत संगत की। कार्यक्रम की शुरुआत ष्राग हेमंतष् से हुई और समापन राग ष्मांझ खमाजष् के साथ हुआ। विरासत के मंच पर दी गई इस शानदार प्रस्तुति ने सितार, तानपुरे और तबले की मधुर संगति ने श्रोताओं को संगीत का एक यादगार अनुभव प्रदान कर किया आज बहुत ही खूबसूरत प्रस्तुति दर्ज कर दी।  समन्वय सरकार एक सितार वादक और सुर बहार वादक हैं, जिन्होंने शास्त्रीय संगीत की शिक्षा और वर्षों के समर्पित अभ्यास से तराशा है। उन्हें मॉस्को में ब्रावो अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय शास्त्रीय संगीतकार के रूप में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हुई है, और राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार और अखिल भारतीय रेडियो और दूरदर्शन द्वारा ग्रेड ए का राष्ट्रपति पुरस्कार सहित कई सम्मान प्राप्त हुए हैं।
समन्वय सरकार का संगीत  रागों के प्रति गहन चिंतन और ध्यानपूर्ण दृष्टिकोण के साथ उनकी परंपरा की गहराई को समाहित करता है। समन्वय ने सेनिया घराना के पंडित शशांक बंदोपाध्याय से अपना प्रशिक्षण शुरू किया और पद्म विभूषण गिरिजा देवी के मार्गदर्शन में सेनिया, मैहर, बिष्णुपुर और आगरा अत्रौली परंपराओं का अध्ययन करते हुए पंडित मणिलाल नाग, पंडित श्यामल चटर्जी और पंडित कुमार प्रसाद मुखर्जी से शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने ख्याल, ठुमरी, तप्पा और तप्प ख्याल सहित कई गायन शैलियों का अध्ययन किया और उनकी सूक्ष्मता और बारीकियों को अपने सितार वादन में समाहित किया। उनकी कलात्मक और व्यक्तिगत विकास के प्रत्येक अध्याय के पीछे उनके पिता, स्वपन कुमार सरकार का योगदान है। वे ललित मोहन सान्याल के शिष्य रहे और उस्ताद बड़े गुलाम अली खान साहब के वरिष्ठ छात्र थे, जिनके मार्गदर्शन ने संगीत, कला और खेल में उनके मार्ग को आकार दिया।
उन्होंने भारत भर में विरासत, शास्त्रीय संगीत सम्मेलन, पश्चिम बंगाल राज्य संगीत एवं नृत्य अकादमी, कोमल निषाद, एलएनजी भीलवाड़ा, मल्हार महोत्सव, आईटीसी संगीत अनुसंधान अकादमी, गुरुग्राम महोत्सव, बिष्णुपुर महोत्सव, कालिदास समारोह, सवाई गंधर्व, सप्तक, स्वर मंगेश और स्वर सम्राट जैसे कई प्रतिष्ठित संगीत समारोहों में प्रस्तुति दी है। इसके अलावा उन्होंने जर्मनी, पेरिस, डब्ल्यूओएमएडी (यूके), रूस और उज्बेकिस्तान में सितार महोत्सव जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रस्तुति दी है। समनवाया ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता वृत्तचित्र श्गिरिजा ए लाइफटाइम इन म्यूजिकश् का सह-निर्देशन किया है और उन्होंने श्इरिडेसेंटश् और श्संवादश् नामक एल्बम भी जारी किए हैं। यही कारण है कि समन्वय सरकार आज अपने संगीत वादन के लिए देश विदेश में ख्याति प्राप्त किए हुए हैं।