देहरादून : राष्ट्रीय लोकदल के संस्थापक भूतपूर्व मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह जी की पांचवीं पुण्यतिथि मैं रालोद उत्तराखंड के प्रदेश कार्यालय देहरादून में स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह जी को भाविनी श्रद्धांजलि अर्पित की.
राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड देहरादून स्थित प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय लोकदल के संस्थापक एवं पूर्व मंत्री चौधरी अजीत सिंह जी की पुण्यतिथि में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह जी के कार्यों को याद किया गया प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पन्त ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह जी पूरे देश के सबसे बड़े किसान नेता थे उन्होंने अपने कार्यकाल में किसानों के लिए कई कार्य किये जो अविस्मरणीय है,
पन्त ने कहा कि आज इस श्रद्धांजलि सभा में हमारे मुख्य अतिथि के तौर पर हमारे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.यशवीर सिंह जी उपस्थित हैं और रालोद उत्तराखंड परिवार स्वागत करता है,
श्रद्धांजलि सभा में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.यशवीर सिंह ने कहा कि मुझे चौधरी साहब के साथ भी कार्य करने का मौका मिला और आज हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय जयंत सिंह चौधरी जी के साथ भी काम कर रहे हैं तीसरी पीढ़ी के साथ काम करने का भी वही अंदाज है जो भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी के साथ कार्य किया करते थे इस ईमानदारी के साथ चौधरी अजीत सिंह जी के साथ काम किया और आज वर्तमान में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत जी के साथ भी ईमानदारी से काम कर रहे हैं, देश के किसानों सहित हर वर्ग के साथ आज राष्ट्रीय लोक दल खड़ा है मैं स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह जी की पुण्यतिथि में श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं उन्होंने कहा प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पन्त जी के नेतृत्व में उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोकदल का विस्तार हो रहा है इस बात की शीर्ष नेतृत्व को खुशी है हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तराखंड में लगातार नजर बनाए हुए हैं और उनका आशीर्वाद उत्तराखंड और राजेंद्र पन्त के साथ हमेशा रहेगा!
वही पप्पू मेजर सिंह चौहान को राष्ट्रीय महासचिव SC/ST प्रकोष्ठ नियुक्त होने पर सभी सम्मानित सदस्यों ने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की,
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ यशवीर सिंह, पप्पू मेजर सिंह चौहान राष्ट्रीय महासचिव (SC/ST प्रकोष्ठ) , वरिष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय तितोरिया, रवीना पाली जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा(महिला प्रकोष्ठ),संतोष यादव,मोहिनी चौधरी,राधा रानी सिंह चौहान, कजेंद्र कौर, मिस्टी चौहान, रीना चौहान, उज्जवल नायक, शिवराज सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।