52 बालिकाओं को टैबलेट, 200 बुजुर्गों एवं युवतियों को स्वास्थ्य की देखभाल हेतु बीपी मशीनें वितरित की 

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय सर्व समाज महासंघ द्वारा DSIIDC एवं MOIL लिमिटेड के सहयोग से समाजहित एवं जनकल्याण के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली के सफदरजंग एंक्लेव स्थित आर्य समाज मंदिर, बी-2 में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान 52 बालिकाओं को शिक्षा के लिए टैबलेट, 200 बुजुर्गों एवं युवतियों को स्वास्थ्य की देखभाल हेतु बीपी मशीनें तथा 150 जरूरतमंद लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पानी के फिल्टर वितरित किए गए।

इस अवसर पर  राम कुमार वालिया  ने कहा कि संस्था पिछले 10 वर्षों से लगातार समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को समय-समय पर सम्मानित एवं सहायता प्रदान करती आ रही है। उन्होंने बताया कि इन 10 वर्षों के दौरान लगभग 5 लाख लोगों को संस्था द्वारा सम्मानित एवं लाभान्वित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित एवं जनकल्याण के कार्य निरंतर करती रहेगी।

कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर श्री राम कुमार वालिया जी ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए समाज के सभी वर्गों से देशहित एवं जनसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।