‘नशा छोड़ें जीवन जोड़ें, यही है स्वस्थ और विकसित भारत की ओर हमारा संकल्प

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा देशभर में 10 करोड़ लोगों को नशामुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान में ओजस बहुउद्देशीय संस्था ने भी कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग देने का संकल्प लिया है।
ओजस बहुउद्देशीय संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरीश त्यागी ने कहा कि उनकी संस्था ब्रह्माकुमारी संस्थान के साथ मिलकर इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए तन, मन और धन से पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेगी। साथ ही, समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।
इसी क्रम में आज अमरीश त्यागी ने ब्रह्माकुमारी संस्थान पहुँचकर दीप प्रज्वलित किया तथा श्0 करोड़ नशामुक्त भारत अभियान के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए संस्थान के प्रति सम्मान प्रकट किया और अभियान को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मंजू बहन, सुशील भाई, मीना बहन, पद्मश्री अनिल प्रकाश जोशी सहित अनेक गणमान्य अतिथि, समाजसेवी एवं ब्रह्माकुमारी संस्थान के सदस्य उपस्थित रहे। अंत में ओजस बहुउद्देशीय संस्था ने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक जनभागीदारी, आध्यात्मिक जागरूकता एवं सामाजिक सहयोग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशा मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने में यह अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा स्वस्थ, जागरूक, संस्कारित और विकसित भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देगा।