देहरादून। उत्तराखंड फोटोफेयर के द्वितीय दिवस पर देहरादून फोटोग्राफर्स वेल्फेयर सोसाइटी के सभी सदस्य एक बड़े काफिले के साथ पहुँचे। समिति द्वारा सभी अयोजक नितेश अग्रवाल, विकास कपूर व बीरेंद्र रावत का समिति पदाधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया व इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
समिति के अध्यक्ष मनीष शर्मा का कहना की हमने, मुंबई, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश व अन्य सभी राज्यों में फोटोफेयर में जाकर अपनी उपस्थिति दी पर ये हमारी अपनी उत्तराखंड की फोटोफेयर है जिसको सफल बनाने में हम सभी एक साथ खड़े हैं। 30 से अधिक कंपनी द्वारा फोटोग्राफर्स के लिए नये नये तकनीकी मशीनें व सॉफ्टवेयर, एल्बम की नई क्वालिटि, तथा बहुत सी अन्य जानकारी एक ही छत के नीचे एकत्रित करने पर देव भूमि टीम को बधाई दी। दूर दूर ये आयी बड़ी बड़ी कंपनियों व फोटोग्राफर्स समितियां जो उत्तराखंड के अन्य राज्यों में कार्यरत है व फोटोग्राफर समाज के हित मे कार्य कर रही है सभी के साथ भेंट की व प्रदेश स्तर मे हम सब मिलकर क्या कार्य कर सकते हैं। इस पर बात की समिति से विजय मालिक, आसिफ, गौरव नागपाल, विकास गुप्ता, परविंदर सिंह, तर्मिंर्द सिंह, इंद्रजीत सिंह, शिवराज ठाकुर, अमित मेहरा, तरुण राठौर,भारत ओबेरॉय, ललित जैसवाल, राहुल राजपूत, रिहान अस्वाल, विशाल साहू आदि शामिल रहे।