देहरादून। जावेत्री वेलफेयर फाउंडेशन की डायरेक्टर एवं राजपुर विधानसभा डालनवाला मंडल अध्यक्ष पूनम बुटोला शर्मा ने अपने पति अतुल शर्मा के एक साल हुए निधन को अतुल स्मृति दिवस के तौर पर मनाया। इस दौरान राज्य सभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नरेश बंसल ने अतुल शर्मा के चित्र पर श्रद्धांजलि दी। स्थानीय इंदर रोड स्थित आयोजित किए गए कैंप में श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान सांसद नरेश बंसल ने कहा कि अतुल शर्मा भाजपा कार्यकर्ता के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता भी थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश कोषाध्यक्ष और दायित्वधारी पुनीत मित्तल ने इस अवसर पर कहा कि अतुल शर्मा भाजपा के पुराने कर्मठ सिपाही रहे हैं। इस दौरान संस्था ने ब्लड डोनेशन शिविर का आयोजन किया। जिसमें अनेक युवाओं ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया और अतुल शर्मा स्मृति दिवस को यादगार बनाया I इसके बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया। जावेत्री फाउंडेशन और भाजपा डालनवाला की मंडल अध्यक्ष पूनम बुटोला शर्मा ने कहा कि बीते 15 अगस्त को उनके पति का देहांत हुआ था। अपने पति को अतुल स्मृति दिवस के तौर पर मनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है। श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से भाजपा से कैंट विधायक सविता कपूर, भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, राज्यमंत्री श्रीमती विनोद उनियाल, राज्यमंत्री ज्योति गैरोला, राज्यमंत्री बलजीत सोनी, राज्यमंत्री अशोक वर्मा, राज्यमंत्री कुलदीप बुटोला, राज्यमंत्री श्याम अग्रवाल, राज्यमंत्री कैलाश पंत, अध्यक्ष बाल आयोग संरक्षण डॉक्टर श्रीमती गीता खन्ना, अध्यक्ष अनुसूचित आयोग से मुकेश कुमार, गुरप्रीत छाबड़ा, पंकज शर्मा, राहुल लारा आदि उपस्थित रहे।