आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में समवशरण महामंडल विधान का आयोजन

देहरादून। संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर जी महाराज एवं नवाचार्य 108 समयसागर जी महाराज की परम प्रभावक शिष्या आर्यिका रत्न 105 पूर्णमति माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में राजधानी देहरादून में समवशरण महामंडल विधान का भव्य आयोजन किया जा रहा है। गांधी रोड स्थित दिगंबर जैन पंचायती जैन मंदिर में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान की आराधना कर रहे हैं और धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं। माताजी के मंगल चातुर्मास के दौरान नगर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है। उनके प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, ज्ञान, आत्मचिंतन और सदाचार की प्रेरणा मिल रही है। इसी क्रम में आयोजित समवशरण महामंडल विधान में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जा रही है। श्रद्धालुओं की सहभागिता को देखते हुए विधान के लिए बड़े और छोटे, दो प्रकार के मंडलों की व्यवस्था की गई है।
बड़े मंडल के धर्मलाभार्थियों में अर्चना जैन, दीपा जैन (पारस टॉवर), सुखमाल चंद जैन एवं रचना जैन (नेहरू कॉलोनी), अमित जैन एवं दीपा जैन (सौरभ सागर छाया), दिनेश जैन एवं बबीता जैन (रोचिपुरा), आशीष जैन एवं सीमा जैन, सुनीता जैन (राजेंद्र नगर), अलका जैन एवं ममता जैन (कर्जन रोड) तथा कमलेश जैन, विनोद जैन की धर्मपत्नी (राजपुर) शामिल हैं।
छोटे मंडल के धर्मलाभार्थियों में जनेश्वर दास एवं अंकित जैन (पार्श्वनाथ ज्वेलर्स), प्रतिभा जैन एवं मुकुल जैन (रोचिपुरा), श्रेयांस जैन (सहारनपुर), मुदित जैन एवं सिद्धार्थ जैन, प्रभु समर्पण समिति, गौरव जैन एवं रेशु जैन (कैनाल रोड), रानी प्रवीण जैन (चमन विहार), रूपा जैन (बल्लीवाला), आभा जैन (देहराखास), नरेश चंद जैन एवं ममलेश जैन (आनंद चैक), देव जैन एवं प्रिया जैन (त्यागी रोड), सुधीर जैन, विनय जैन एवं पंकज जैन (नेशनल बुक डिपो), प्रदीप जैन एवं विनीता जैन तथा रंजना जैन (देहराखास) शामिल हैं।
इसके अलावा जैन मिलन राजुल, इंदु जैन एवं वैभव जैन (चमन विहार), अचला जैन एवं आयुष जैन (एसीसी सीमेंट, तिलक रोड), आशु जैन (मालवीय रोड), महिला जैन मिलन ‘मनुवृति’, झंडा जैन मंदिर, णमोकार मंत्र, मंजू जैन (नेताजी मोहल्ला), जैन मिलन महावीर, राकेश जैन (माजरा), कमलेश जैन एवं संगीता जैन (नेहरू कॉलोनी), डॉली जैन (राजेंद्र नगर), रुचि जैन, सिद्धार्थ जैन एवं पारुल जैन (लक्की सीमेंट), महिला मंडल माजरा, संदीप जैन (बीकानेर वाले) एवं रजनी जैन (लक्ष्मण चैक), वीना जैन एवं परिवार (जैन कॉलोनी), वंदना जैन एवं परिवार (लक्ष्मण चैक) तथा संध्या जैन (चमन विहार) धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।
इनके साथ ही अनेक श्रद्धालु प्रतिदिन विधान में सम्मिलित होकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं।