देहरादून। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा देहरादून में भव्य दीपावली महोत्सव का आयोजन चैधरी फार्म हाउस, जनरल महादेव सिंह रोड पर हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम में भक्ति, संस्कृति, परंपरा और मनोरंजन का अद्भुत संगम देखने को मिला। महोत्सव में कुलदेवी मां महालक्ष्मी की भव्य आरती, डांडिया रास, मनमोहक भक्ति प्रस्तुतियों तथा भारतवर्ष के जाने-माने कलाकारों द्वारा प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित मनोहारी प्रस्तुतियों एवं आकर्षक झांकियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। इसके साथ ही लकी ड्रॉ और विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों ने दीपावली की खुशियों को कई गुना बढ़ा दिया। पूरा वातावरण भक्ति, उल्लास और उत्सव के रंगों से सराबोर रहा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थे। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री खजान दास उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में कैंट विधायक सविता कपूर, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक विनोद चमोली, राज्य मंत्री पुनीत मित्तल एवं राज्य मंत्री श्याम अग्रवाल शामिल रहे। कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति के रूप में प्टथ् के कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल दास खंडेलवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश चंद गुप्ता, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव एवं उत्तर प्रदेश के महामंत्री डॉ. अजय गुप्ता तथा उत्तराखंड प्रभारी सुशील गुप्ता सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। महोत्सव के विशेष सहयोगी राजीव गर्ग (भारत कंस्ट्रक्शन) एवं संजय बंसल (डीबीआईटी) रहे। इस अवसर पर प्टथ् के सभी पैटर्न सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्टथ् के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव, एकता, समृद्धि और सामाजिक सहयोग का संदेश देने वाला महापर्व है। ऐसे आयोजन समाज के लोगों को एक मंच पर लाने के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक विरासत एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन समाज की एकता, संगठन की मजबूती और जनकल्याण के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रहा है। दीपावली महोत्सव ने सामाजिक एकता, सांस्कृतिक गौरव एवं पारिवारिक सौहार्द का संदेश देते हुए उपस्थित सभी लोगों के लिए यादगार पल संजोए। कार्यक्रम का समापन उत्साह, उमंग और दीपावली की शुभकामनाओं के साथ हुआ। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की प्रदेश कार्यकारिणी के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इनमें प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल, प्रदेश महामंत्री रमेश गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष विशाल गुप्ता, मीडिया समन्वयक मधु जैन,प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन जैन उपेंद्र अग्रवाल ,युवा प्रदेश अध्यक्ष सचिन गुप्ता, महानगर अध्यक्ष निकुंज गुप्ता, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष नीता गर्ग तथा महिला विंग की महानगर अध्यक्ष रितु गोयल शामिल रहे। इसके अतिरिक्त महिला विंग एवं महानगर कार्यकारिणी के पदाधिकारी, पैटर्न सदस्य, संयोजक मंडल, प्रदेश एवं महानगर महिला कार्यकारिणी, प्रदेश युवा कार्यकारिणी के सदस्य तथा अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।