शातिर महिला चोर गिरफ्तार, दो मंगलसूत्र बरामद

नैनीताल। रिक्शे में सवार महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चोरी करने की आरोपी शातिर महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से चुराये गये दो मंगलसूत्र बरामद हुएए है। बताया जा रहा है कि  आरोपी का पति भी शातिर किस्म का अपराधी है। जिसकी तलाश जारी हैै।
मिली जानकारी के अनुसार बीती 26 मार्च को दीपा खडायत पत्नी दिवान सिंह खनायत निवासी आरके टेंट हाउस रोड आशियाना ग्रुप कुसुमखेडा हल्द्वानी जिला नैनीताल द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया गया था कि 9 मार्च को जब वह कालाढूंगी टैम्पो स्टेंण्ड से अपने घर आर.के .टेण्ट रोड के लिए एक आटो में बैठी। उस वक्त तक मेरे गले में मंगलसूत्र था। जब मैं घर पहुंची तो मेरा मंगलसूत्र गले से गायब था। जिस आटो रिक्शा में मैं बैठी थी उस रिक्शे में ही एक महिला जो कि सावले रंग की थी तथा उसके साथ एक छोटा बच्चा भी था आटो में सवारी ज्यादा बिठाने की वजह से वह औरत बारकृबार मुझे खिसकने को कहती रही तथा मुझसे सटकर बैठ गयी। मुझे शक है कि उसी औरत द्वारा मेरा मंगलसूत्र गले से काट दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी गयी। मामले में कड़ी जांच के बाद पुलिस को उसकी पहचान मुस्कान पत्नी अमित निवासी ब्रजधाम कॉलोनी थाना हाईवे मथुरा जिला मथुरा के रूप में हुई। जिसे पुलिस ने रोडवेज के स्टेशन हल्द्वानी के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिला द्वारा पूछताछ के दौरान बताया कि उसके द्वारा मुखानी क्षेत्र में मंगलसूत्र चोरी करने की घटना को पूर्व में भी अंजाम दिया गया है जिसके आधार पर थाना मुखानी से सम्पर्क करने पर बताया कि उक्त अज्ञात के विरूद्ध थाना मुखानी में एफआईआर दर्ज है व बताया की आरोपी  के पति के द्वारा चोरी की घटनाओं में सहयोग किया जाता है। बहरहाल पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।