मसूरी। मसूरी पब्लिक स्कूल का 60वां स्थापना हीरक जयंती दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह आगामी एक अक्टूबर को आयोजित किया जायेगा।
मसूरी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विशाल सिंह ने स्थापना दिवस कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय अपना 60वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह व उल्लास के साथ मनायेगा, कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ वैज्ञानिक व डीआरडीओ, आईटीएम की डीन अनीता महेंद्रु होगी ताकि छात्र उनके जीवन से प्रेरणा ले सकें व जीवन में आने वाली चुनौतियों के बारे में जान सकें। उन्होंने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, विद्यालय गान, के साथ होगा। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ ईश वंदना के साथ होगा, इस बार हर कार्यक्रम में फ्यूजन रखा है, वहीं तीन साल से लेकर बड़े छात्र छात्रांए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन मंच पर देंगी वहीं कार्यक्रम भारतीय संस्कृति पर आधारित होगें ताकि नई पीढी अपनी संस्कृति के बारे में जान सके। उन्होंने कहा कि आर्ट प्रदर्शनी में भी लोक संस्कृति की झलक दिखेगी वहीं नृत्य नाटिका, जामुन का पेड व तेनाली राम में भी संस्कृति दिखाई देगी वहीं बैंड प्रदर्शन में भी उत्तराखंड व भारतीय वाद्ययंत्रों को प्रमुखता दी है। उन्होंनेे बताया कि विद्यालय लगातार आधुनिक शिक्षा देने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस मौके पर वर्ष भर की विभिन्न शैक्षिक व खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृृत भी किया जायेगा। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विशाल सिंह सहित उप प्रधानाचार्या भावना गौतम, संदीप राणा व पूनम सिंह आदि मौजूद रहे।